खबर तो है

ये वक्त सबका है बस हमे खबर नही
खबर नही कि कौन किसका है यहां,
तुम संग हो भी या फिर नही ये खबर नही
हाँ, खबर ये जरूर है कि वो अब नही ।

पैसा, हाय पैसा ! बाकी कहीं नजर नही
नजर नही कि कौन आया है दर पर,
पैसा संग है तो पड़ोसी पर भी नजर नही
हाँ, खबर ये जरूर है कि वो अब नही ।

उम्र भर खूब खाया पर पेट जैसे भरा नही
थोड़ा और थोड़ा और चाह रह गयी,
आसपास देखने की फुरसत मिली नही
हाँ, खबर ये जरूर है कि वो अब नही ।

सोने से जड़े आभूषण इससे कम नही
हर शौक पर मेरा शौक भारी रहे,
छूट गये सब जहां थे कुछ भी मिले नही
हाँ, खबर ये जरूर है कि वो अब नही ।

#दिगम्बर डंगवाल


UTTARAKHAND LATEST JOBS

Uttarakhand: Assistant and Lower Division Clerk Posts.

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ सॉइल एंड वॉटर कंज़र्वेशन (ICAR IISWC) में असिस्टेंट और लोअर डिवीज़न क्लर्क के 16 पदों के लिए भर्…

Read more »

संपर्क फ़ॉर्म