डाल्लू या छाबडू (लकड़ी की वस्तुएँ)


डाल्लू पहाड़ के पाराम्परिक उपयोगी वस्तुओं में रहा है । यह किसी सामग्री को रखने तथा सामग्री को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए उपयोग में भी लाया जाता है । नीचे दिख रहे चित्रों में बीच में रखा खाली बड़े बर्तन की आकृति की वस्तु डाल्लू है । इसके आस पास रखी दो कोन्नी जिसके बारे में पहले ही लिख चुका हूँ । कुछ जगाहों पर उत्तराखंड में डाल्लू को छाबडू भी कहा जाता है । लेकिन छाबडू सही रूप में डाल्ले से कम गहरा और अधिक चौड़ा होता है । जिसका चित्र मैं आने वाले लेखों में आपके सामने रखूंगा ।


डाल्लू उत्तराखंड के पहाड़ों में विभिन्न भूमिकाओं में रहा है । हालाँकि आज इसका उपयोग सीमित ही रह गया और अब यह आसानी से मिलता भी नही है । डाल्लू विवाह जैसे कार्यों में पकावानो को रखने के लिए भी प्रयोग में लाया जाता रहा है । धीरे-धीरे ग्राम समितियों ने विवाह कार्यों के लिए स्टील और अलुमिनियम जैसी धातुओं के बर्तन जुटा लिए तो इसका उपयोग शादी जैसे कार्यों से खत्म हो गया । उसके बाद लगभग एक दशक तक इसने जानवरों के गोबर को खेतों तक पहुचाने में मुख्य भूमिका निभाई जो आज भी कुछ स्थानों पर निरन्तरता में है ।

डाल्लू भी कोन्नी की तरह ही रिंगाली नामक लकड़ी से बनाया जाता है । डाल्लू ऊपर से अधिक व्यास तथा नीचे से कम व्यास का होता है । रिंगाली की लकड़ी में लचीलापन होने के कारण इसकी मियाद भी वर्षो होती है । आज इसको बनाने वाले भी बहुत कम ही लोग रह गये हैं । मैंने आज से पांच-छः साल पहले किसी को गाँव में आकर इसको बेचते देखा था । उसके बाद से आज तक पुनः मैंने किसी को नही देखा । क्योंकि प्लासिटक व अलुमिनियम के इसी की आकृति के बर्तनों ने इसके महत्व को कम या खत्म कर दिया है । आज इसके भविष्य में दिखने को लेकर प्रश्न खड़ा हो गया, जिस वजह से मैं इसको पौराणिक धरोहर में डाल रहा हूँ । बहु भूमिका निभा चुकी इस वस्तु भविष्य इस लिए भी खतरे में है क्योंकि लकड़ी से ऐसी वस्तु बनाने वाले लोगों पर रोजी रोटी का संकट गहरा रहा है । पहाड़ो पर आम तौर से उपयोग में लाये जाने वाले लकड़ी के ऐसे कुुुछ प्रकार अब शहरों में शौक का समान बनकर रह गये हैं । लेकिन शौक का समान हमेशा सीमित ही रहता है अतैव इससे बहुत रोगों को रोजगार मिल सके यह सम्भव नही लगता ।

UTTARAKHAND LATEST JOBS

Uttarakhand: Assistant and Lower Division Clerk Posts.

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ सॉइल एंड वॉटर कंज़र्वेशन (ICAR IISWC) में असिस्टेंट और लोअर डिवीज़न क्लर्क के 16 पदों के लिए भर्…

Read more »

संपर्क फ़ॉर्म