मैं कौन हूँ

मैं यहां क्यूँ हूँ ये सिर्फ मैं जानता हूँ
जो सोचते है मेरी सख्सियत कुछ नही
इतना कह दूँ, मैं तुम्हें भी पहचानता हूँ
हां, मैं कौन हूँ ! ये सिर्फ मैं जानता हूँ ।

बीते हुए वक्त को बखूबी भांपता हूँ
आने वाले वक्त से मेरा वास्ता जानता हूँ
लूट गई जो मौज मुझसे, अब सोचता नही
हां, मैं कौन हूँ ! ये सिर्फ मैं जानता हूँ ।

मैंने हर एक को सही राह दिखाई
पूछने वालों को मैं आज भी पहचानता हूँ
फिर भी तुम सोचते हो मैं वहीं पर खड़ा हूँ
हां, मैं कौन हूँ ! ये सिर्फ मैं जानता हूँ ।

बहारें आयी और गयी, पत्ते भले झड़ गये
जो बाग उजड़ गये, मैं उन्हें भी पहचानता हूँ
मैंने रास्तों पर जिंदगी बसर कर ली तो क्या ?
हां, मैं कौन हूँ ! ये सिर्फ मैं जानता हूँ ।

# दिगम्बर डंगवाल


UTTARAKHAND LATEST JOBS

Uttarakhand: Assistant and Lower Division Clerk Posts.

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ सॉइल एंड वॉटर कंज़र्वेशन (ICAR IISWC) में असिस्टेंट और लोअर डिवीज़न क्लर्क के 16 पदों के लिए भर्…

Read more »

संपर्क फ़ॉर्म