![]() |
| हरक सिंह का भाजपा प्रेम अभी भी नही हुआ कम, कहा छोड़ना नही चाहता था भाजपा लेकिन परस्थिति ऐसी बनी की छोड़ी नही बल्कि छुड़वाई गई पार्टी। |
हरक सिंह रावत राजनीति के चतुर खिलाड़ी माने जाते हैं । भाजपा से शुरुआत कर बसपा , कांग्रेस से होते हुए वर्ष 2016 में भाजपा में लौटे । इस बार उनके आकलन में कहीं कुछ गड़बड़ी रह गई । चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया । कहा गया कि वह एक ओर तो दो टिकट मांग रहे थे और दूसरी तरफ कांग्रेस में भी अपनी संभावनाएं टटोल रहे थे ।
भाजपा के पल्ला झटकने पर रावत लगभग छह साल बाद कांग्रेस में लौट तो गए , लेकिन उन्हें टिकट एक ही मिला । स्वयं चुनाव न लड़कर अपनी पुत्रवधू को उन्होंने मैदान में उतारा , लेकिन जीत हाथ न लगी । भाजपा से निकाले जाने की कसक अब भी हरक के दिल में है । बोले कि वह तो भाजपा छोड़ना ही नहीं चाहते थे , उन्होंने स्वयं छोड़ी भी नहीं । जो कुछ हुआ , परिस्थितिवश हुआ । सच में , हरक की बात में कुछ तो सच्चाई है ।
प्रकाशन तिथि: अप्रैल 18,2022








