हे भगवान

धरती पर जिसने मुझे बनाया
उसने कोई भेद न जताया,
मैंने उसी को याद करने के तरीकों से
हिंदू,मुस्लिम,सिख और ईसाई बनाया ।

लगा टीका तो हिंदू हो गया
पहनी टोपी तो मुसलमान,
रख पगड़ी सर हुआ सरदार
लगा क्रॉस ईसाई बना है भगवान ।

सींच रहा है पत्ता पत्ता
बहुत समझदार हो गया है इंसान,
नौ दिन, एक माह को आते हैं
देखों कैसे मेहमान बने है भगवान ।

किसी के यहाँ पालने में हैं
किसी के यहाँ हैं चादर के नीचे,
कोई टांगे हुए है खम्बो पर
लगता है इंसान ने ही बनाया है भगवान ।

#दिगम्बर डंगवाल


UTTARAKHAND LATEST JOBS

Uttarakhand: Assistant and Lower Division Clerk Posts.

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ सॉइल एंड वॉटर कंज़र्वेशन (ICAR IISWC) में असिस्टेंट और लोअर डिवीज़न क्लर्क के 16 पदों के लिए भर्…

Read more »

संपर्क फ़ॉर्म