मेरी तृष्णा और लोभ

हर दिन एक नई डगर लेकिन उस पर भी मगर,

हर कदम पर लोभ मेरा बनता रहा बाधा अगर,

कैसे होगी ये जीवन की तृष्णा पूरी ?

कब से फिर रहा हूँ मैं डगर-डगर, 

फिर भी ! मेरी तृष्णा को देखो लोभ के कैसे पंख लगे हैं ।


आजाद होकर भी ये भावनाओं की कैसी कैद है,

एक पथ की कामना पर हजार अर्चने क्यों ?

हर तृष्णा रूपी बीज पर लोभ का पत्थर है,

मैं प्रयासों में भी विफल, कैसे अंकुरित हो पाऊं ?

फिर भी ! मेरी तृष्णा को देखो लोभ के कैसे पंख लगे हैं ।


ये भी कम और दूसरा भी अधूरा सा ही लग रहा है,

बढ़ते हुए पैरों पर ये लोभ का मैल कैसा ?

जीवन की सच्ची तृष्णा को भेद रहा है लोभ मेरा,

ये पथ भी सुगम नहीं! पर आगे बढ़ रहा हूँ,

फिर भी ! मेरी तृष्णा को देखो लोभ के कैसे पंख लगे हैं ।


आज हर तृष्णा लोभ के वश में और मैं कैदी हूँ,

अब मेरी निष्ठ तृष्णा पर लोभ का पहरेदार है,

बोध है कि नश्वर शरीर के लिए जोड़ रहा हूँ,

और हर कर्म पर मेरी निष्ठा प्रश्न चिन्हित है,

फिर भी ! मेरी तृष्णा को देखो लोभ के कैसे पंख लगे हैं ।


#दिगम्बर डंगवाल

UTTARAKHAND LATEST JOBS

Uttarakhand: Assistant and Lower Division Clerk Posts.

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ सॉइल एंड वॉटर कंज़र्वेशन (ICAR IISWC) में असिस्टेंट और लोअर डिवीज़न क्लर्क के 16 पदों के लिए भर्…

Read more »

संपर्क फ़ॉर्म